{"_id":"5b672bb54f1c1bb15c8b67b8","slug":"153348804415compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से डिडोली गांव में मकानों में घुसा मलबा, पेयजल लाइनें टूटी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से डिडोली गांव में मकानों में घुसा मलबा, पेयजल लाइनें टूटी-compat
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शनिवार रात से जारी बारिश से गिरसा और लंगासू पटवारी क्षेत्र के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। गिरसा के डिडोली गांव में भूस्खलन से एक चक्की बह गई और दो मकान व दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई। लंगासू क्षेत्र की कंडारा ग्राम पंचायत में नौली और हिंडोली गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है।
डिडोली के वन पंचायत सरपंच शांति लाल और पूर्व प्रधान बीरेद्र सिंह ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के चलते गांव में विनोद खाली की आटा चक्की बह गई और रमेश चंद्र, विशंभर और प्रकाश के आवसीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जगदीश प्रसाद की गोशाला टूटने से दो बैल मर गए। महानंद खाली की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा चिंतामणि, आशा देवी, माहेश्वरी देवी, रत्ती लाल, रणजीत लाल सहित 25 से अधिक किसानों के खेत बह गए, जबकि पांच से अधिक आवासीय मकानों में बारिश का मलबा घुस गया। गिरसा गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कंडारा के नौली हिंडोली में भूस्खलन से कई खेत और स्वर्का ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन बह गई। प्रभावितों ने प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग की है। ब्यूरो