{"_id":"5b672af64f1c1bb37b8b661f","slug":"153348785562500-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी में 2500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी में 2500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने जिले में 2500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को आयोजित बैठक में परिषद की ओर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बुटोला और छात्र नेता सुभाष बुटोला ने जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
परिषद के प्रदेश सहमंत्री सुधीर राणा और जिला संयोजक अमित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक युवाओं को परिषद की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। कहा गया कि परिषद लंबे समय से छात्र हित में संघर्ष करते आ रहा है। इस बार जिले में 2500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक छात्र को परिषद से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रमुख राहुल फरस्वाण, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन नेगी, प्रवीन असवाल, पवनेश, कैलाश, कुलदीप, अभिषेक, मयंक रावत, शुभम रावत, अजय राणा और अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे।