{"_id":"5b661db74f1c1b49778b6252","slug":"153341892820-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट के विरोध में स्कूली छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट के विरोध में स्कूली छात्रों ने निकाली रैली
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में शनिवार को कई स्कूलों के छात्रों ने सड़कों पर उतर रैैली निकाली। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हवा और पानी बचाना होगा, शीशमबाड़ा कूड़ाघर हटाना होगा, शीशमबाड़ा कूड़ाघर हटाओ पछवादून बचाओ के नारे के साथ प्लांट को हटाने की मांग की।
पछवादून जन कल्याण संगठन के बैनर तले निकाली गई यह रैली सेलाकुई बाजार से होते हुए प्लांट के गेट पर पहुंच संपन्न हुई। जहां छात्रों ने कूड़ाघर हटाओ, रैंके कंपनी गो बैक के नारे लगाए। रैली में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान ने कहा कि प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन नगर निगम और सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। प्लांट के आसपास कई कॉलेज और स्कूल हैं। ऐसे में प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण छात्रों का स्कूल में रहना दूभर हो गया है। लोग सांस की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बरसात के साथ ही दुर्गंध तेज हो गई है। कहा जब तक प्लांट से उठने वाली दुर्गंध बंद नहीं हो जाती। उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोहित पुरोहित, आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा, कालूराम, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेम सिंह नेगी, कल्पना थापा, रेखा भट्ट, मीना, नर्मदा नेगी, ममता त्यागी, मोनिका, गुड्डी, अन्नू, दुर्गा, चित्रा, रिता, सुनीता, सुलोचना, आरती, आशा आदि शामिल रहे।