फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौंग और गंगा नदी से घिरे ग्रामीणों आवश्यक सुविधाओं से रहे वंचित

सौंग और गंगा नदी से घिरे ग्रामीणों आवश्यक सुविधाओं से रहे वंचित

Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सौंग और गंगा नदी से घिरे ग्रामीणों आवश्यक सुविधाओं से रहे वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला। सौंग नदी की बाढ़ के कारण संपर्क मार्ग के बाधित होने से गौहरीमाफी गांव के तीन सौ परिवारों का संपर्क शनिवार को भी पूरी तरह कटा रहा। इसके चलते ग्रामीण कई जरूरी वस्तुओं के लिए संघर्ष करते रहे। घर के लिए जरूरी सामान लेने के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर उफनाती जलधारा को पार करते भी देखे गए। इसके अलावा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में महीने के पहले शनिवार को होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के लिए पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम को भी बैरंग लौटना पड़ा। एएनएम कल्याणी देवी ने बताया कि केंद्र में करीब 35 बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और जरूरी दवाइयां बांटी जानी थीं। पशु चिकित्सक डॉ. राजेश नेगी को भी गांव पहुंचना था, लेकिन बाढ़ के चलते नहीं जा सके। वहीं कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित है। इससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed