फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कराटे प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

कराटे प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

सिटोरॉय कराटे एसोसिएशन की ओर से नवीं अंतर विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस मेें किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने कराटे में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला व बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने किया।
महिला व बाल विकास ाज्यमंत्री रेखा आर्य ने आत्मरक्षा के लिए महिलाओं व बालिकाओं के लिए कराटे के प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केे लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन तक सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 10 नंबर का डिजिट कोड जारी करने जा रही है। जिसका मोबाइल पर बटन दबाते ही 20 सेकेंड में मैसेज संबंधित अभिभावकों व पुलिस तक पहुंच जाएगा। इससे घटना की लोकेशन का भी पता चल जाएगा, साथ ही महिला व बालिका से छेड़छाड़ व दुर्घटना की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन विगनर्स ग्रुप के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सात वर्ष बालिका वर्ग में नेहल प्रथम और अलीशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग मेें कृष्णा ने पहला, तनुज ने दूसरा और निहाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छह वर्ष बालक वर्ग में प्रद्युम्न प्रथम, अक्षय द्वितीय और विदित तृतीय स्थान पर रहे। 10 वर्ष बालक वर्ग में वरुण, शिवांग और गुरुप्रताप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष बालक वर्ग में गुरु प्रताप प्रथम, कार्तिक शर्मा द्वितीय और साहेब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कृतिका प्रथम, निशिता द्वितीय स्थान पर रही। 14 से 15 आयु वर्ग बालक में मोहित प्रथम और अनुज द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, सरोज डिमरी, कृष्ण कुमार, सुरेश कुड़ियाल, उदय रावत, विद्याव्रत शर्मा, करुणानिधि पांडे, ऋषि मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, विशाल, नवीन, अंजलि, सागर, अमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed