फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मैत्री स्वयंसेवी संस्था ने शुक्रवार को स्थानीय लोगों की लोकल वाहनों से आवागमन व मनमाना किराया वसूली आदि समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ मेले में प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों के लिए की गई लोकल वाहनों की संख्या में इजाफा करने की मांग भी की। आरोप लगाया कि आटो व थ्री व्हीलर चालक लोकल सवारियों व तीर्थयात्रियों से निर्धारित से अधिक किराया वसूल कर रहे हैं। मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के चलते नगर और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में स्थानीय लोगों को मुख्य मार्गों पर लोकल वाहन नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।

श्यामपुर, ऋषिकेश और हरिद्वार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रा के चलते सवारियों को तिपहिया वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा की भीड़भाड़ में तिपहिया वाहन चालक लोकल सवारियों को अपने वाहन में नहीं बिठा रहे हैं, साथ ही उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लोकल सवारियों के लिए वाहनों की कमी के चलते स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में नंदनी जोशी, निशा शर्मा, कादंबरी देवी, शीतल भट्ट, राजपाल असवाल, संजीव थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed