फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विभागों में तालमेल न होने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि

विभागों में तालमेल न होने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि

Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विभागों में तालमेल न होने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि
कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत की समीक्षा बैठक में सदस्यों ने पेयजल और सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसियों की लापरवाही पर आक्रोश जताया। विभागों में तालमेल नहीं होने से भड़के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, लोनिवि, वन विभाग, मनरेगा, बाल विकास व पशुपालन विभाग के मुद्दों पर ही चर्चा हुई। सदस्यों ने पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ ग्राम प्रधानों के कामों का सोशल ऑडिट करवा रही है, जबकि ग्राम पंचायत में कई संस्थाएं निर्माण कार्य करती हैं। उनका भी सोशल ऑडिट होना चाहिए। सदस्यों ने क्षेत्र में पेयजल संकट के लिए पेयजल निगम, जल संस्थान और स्वजल परियोजना को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सिल्काखाल, चौरास व बडियारगढ़ में उक्त विभाग के कर्मचारियों में तालमेल न होने से पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है। प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर लखेड़ा, चंद्रपाल चौहान, दीवान सिंह व लक्ष्मण सिंह ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से डागर, न्यूली, बडियारगढ़ व चौरास क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं। विद्युत पोल जर्जर हो गए हैं। ग्राम प्रधान संजय रावत, प्रजापति शाह व जगतनारायण ने कहा कि लोनिवि कीर्तिनगर-चौरास मोटर मार्ग का सुधारीकरण सुस्त गति से कर रहा है। कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग के किनारे नाली निर्माण न होने से बारिश का पानी घरों में पानी घुस रहा है। तीन बीडीसी बैठक में शिकायत करने के बावजूद बाजार का अतिक्रमण नहीं हटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed