{"_id":"5b648d9f4f1c1bf5498b4caf","slug":"153331650314-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आईटीबीपी में तैनात एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अल्केश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान की बड़ी बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी।
आईटीबीपी के गौचर स्थित कैंप में नायब सूबेदार के पद पर तैनात चंडी प्रकाश पुत्र स्व. बंशी लाल निवासी खिर्सू ग्वाड़ की बृहस्पतिवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। कमांडेंट गिरीश पुरोहित ने बताया कि चंडी प्रकाश को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें रुद्रप्रयाग अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को श्रीनगर अलकनंदा किनारे स्थित पैतृक अल्केश्वर घाट पर जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। चंडी प्रकाश की आठ बेटियां हैं। एक अगस्त को ही जवान की दो जुड़वा बेटियां हुई हैं। वहीं जवान की पत्नी पार्वती देवी बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती हैं।