{"_id":"5b648ca84f1c1be2588b4ca8","slug":"15333162569-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित किया आंदोलन
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। रिंगी-भविष्य बदरी सड़क निर्माण की मांग के लिए 13 दिनों से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे तीन गांवों के ग्रामीणों ने सीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सीएम के आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
रिंगी-भविष्य बदरी सड़क निर्माण की एक सूत्री मांग के समर्थन में रिंगी, सुभांई और भविष्य बदरी गांव के ग्रामीण 21 जुलाई से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को आंदोलनरत ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रणजीत लाल, संग्राम सिह, जयदीप रावत, अंकित रावत, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, तनुजा देवी, पूनम देवी, रवीना देवी और मंजू देवी आदि मौजूद थे।