{"_id":"5b648c9b4f1c1b61508b6e00","slug":"153331624414-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर माकपा करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर माकपा करेगी प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में माकपा 9 अगस्त को जिला मुख्यालय और 5 सितंबर को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करेगी। यहां आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आपदाग्रस्त क्षेत्र पिंडर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
माकपा के देवराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलामंत्री भूपाल सिंह रावत ने कहा कि 9 अगस्त को भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन करने, 60 साल से ऊपर के किसानों को 5 हजार रुपये पेंशन देने, फसल बीमा लागू करने, जानवरों से फसल को बचाने, आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने, गरीब किसानों और मजदूरों को कर्ज से मुक्त करने आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सप्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। रावत ने कहा कि पिंडर के देवाल ब्लाक के कुलिंग, झलिया, वाण गाव आपदाग्रस्त हैं। लोग घरों का छोड़कर स्कूल और मंदिर में रह रहे हैं, लेकिन सरकार मामले में मदद करने के बजाए लापरवाह बनी है। बैठक में पार्टी के जनसंगठनों को मजबूत करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हेम चंद्र मिश्रा, ललित मोहन, पदम राम आदि शामिल थे।