{"_id":"5b636ed54f1c1bc57a8b7e2d","slug":"15332430872-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय शास्त्री दोबारा बने महासंघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय शास्त्री दोबारा बने महासंघ के अध्यक्ष
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित एक होटल में बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से संजय शास्त्री को महासंघ का दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। इस मौके पर निजी परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। महासंघ ने सरकार से लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान की मांग की है। बताया जल्द विभिन्न परिवहन संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
चेताया कि यदि फिर भी लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 17 व 18 अगस्त को चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और डोईवाला आदि क्षेत्रों से निजी परिवहन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सारस्वत, चंडी प्रसाद बहुगुणा, दिनेश बहुगुणा, धर्मेंद्र सिंह कुंवर, महावीर बहुगुणा, सत्यदेव उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, कुंवर सिंह तड़ियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुधीर राय, चंदन सिंह पंवार, शूरवीर सिंह रावत, मनोज ध्यानी, कुंवर सिंह रावत, भगवान सिंह राणा, प्यार सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह नेगी, राकेश सेमवाल, सुरेश कंडियाल आदि मौजूद थे ।