{"_id":"5b621a394f1c1bb15c8b5c3a","slug":"1533155891720-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलो पॉलीथिन जब्त, आठ हजार का चालान वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किलो पॉलीथिन जब्त, आठ हजार का चालान वसूला
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
राज्य में पॉलिथीन के पूर्ण रूप से बैन होने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को पालिका प्रशासन ने मुख्य बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर 20 किलो पॉलिथीन जब्त की है। इस दौरान आठ हजार रुपये के चालान भी काटे गए।
ईओ भजन लाल आर्य ने कहा कि सभी दुकानदारों को पॉलिथीन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई भी पॉलिथीन में सामान बेचता और खरीदता मिला तो दोनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से घर से ही थैला लेकर चलने की अपील की।
बुधवार को टीम ने ईओ के नेतृत्व में अस्पताल रोड, पहाड़ी गली, देवदत्त मार्ग, गीता भवन, पंजाबी कॉलोनी, पहाड़ी गली, मुख्य बाजार, कॉलेज रोड में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के व्यापक असर के लिए कुल तीन टीमों का गठन किया गया था। सुबह 10 बजे से टीम बाजार में उतर गई। अभियान से दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
ईओ ने कहा कि राज्य में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी सूरत पर पॉलिथीन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। टीम में सफाई निरीक्षक जितेंद्र राय, सफाई नायक तारा सिंह, मोहित पाठक, रविकांत, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील मौजूद रहे।