फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारतीय संस्कृति पर्व त्योहार और मेलमिलाप की संस्कृति है - चिदानंद सरस्वती

भारतीय संस्कृति पर्व त्योहार और मेलमिलाप की संस्कृति है - चिदानंद सरस्वती

Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति पर्व त्योहार और मेलमिलाप की संस्कृति है - चिदानंद सरस्वती
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने बुधवार को दिल्ली में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने कुंभ के दौरान होने वाले आदिवासी लमहाकुंभ के आयोजन, संस्कृति, सभ्यता, पर्व त्योहार और भाईचारा आदि बिंदुओं पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है, भारतीय संस्कृति तिथि, पर्व, त्योहार और मेल-मिलाप की संस्कृति है। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि अगले वर्ष प्रयाग कुंभ मेले के दौरान 37 देशों के आदिवासियों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान सभी आदिवासी समाज अपनी-अपनी संस्कृति, गीत-संगीत, रहन-सहन, सभ्यता, वेशभूषा, पर्व और परंपरा का आदान प्रदान करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और प्रयाग कुंभ के दौरान कीवा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसमें आदिवासी समाज अपनी पूजा पद्धति, ध्यान और ईश्वर आराधना जिसे कि वह पृथ्वी के गर्भ में बैठकर करते हैं, उसका भी दर्शन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed