{"_id":"5b6219524f1c1b54208b676b","slug":"153315565910-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कच्चे पैचवर्क से बढ़ने लगी है राहगीरों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कच्चे पैचवर्क से बढ़ने लगी है राहगीरों की दुश्वारियां
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे पर पैचवर्क कराया है। पैचवर्क के दौरान लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में मिट्टी व बजरी से भरान कराया था। लिहाजा बरसात में अब पैचवर्क के स्थानों पर कीचड़ हो गया है। इससे पैदल नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा नीलकंठ मार्ग पर वाहन भी फंसते हैं।
गौरतलब है कि लक्ष्मणझूला-कांडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलचट्टी से घट्टूगाड़ के दो किलोमीटर के पैच में चार स्थानों पर काफी समय से कई मीटर दायरे में राजमार्ग खराब था। राजमार्ग के कई मार्गों पर बरसात के दिनों में गदेरे गिरते हैं। इससे राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन ने इन स्थानों पर सीसी निर्माण की जहमत नहीं उठाई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लोनिवि ने बीते सप्ताह रत्तापानी से घट्टूगाड़ के मध्य क्षतिग्रस्त सफेदपानी गदेरा, गोल गदेरा बैंड, दोबाटा घट्टूगाड़ के समीप, खैरखाल आदि स्थानों पर मिट्टी व बजरी की भरान करा दी। अब बरसात में ये पैचवर्क उखड़ चुके हैं। इससे इन स्थानों पर कीचड़ हो गया है। इससे नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, स्वयंबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, मुकेश, दिगंबर ने बताया कि लक्ष्मणझूला से नीलकंठ जाने वाले सवारी वाहन भी अक्सर कीचड़ में फंसते हैं। इससे इन स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है।