{"_id":"5b6219464f1c1b9d3e8b49a0","slug":"153315564810-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन हटाने की ऊर्जा निगम से मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन हटाने की ऊर्जा निगम से मांग की
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गीतानगर के लोगों ने क्षेत्र में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग ऊर्जा निगम से की है। इस बाबत लोगों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश रावत के नेतृत्व में गीतानगर के लोगों ने बुधवार को ऊर्जा निगम के डिवीजन ऑफिस में अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। लोगों का कहना है कि गीतानगर में अधिकांश घरों के ऊपर से 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे लोगों के जीवन को खतरा बना हुआ है। हाईटेंशन की चपेट में आकर कई बार बंदर आदि जानवरों की मौत हो चुकी है। इस बाबत कई बार ऊर्जा निगम से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में एसपी कपरुवान, बलवीर सिंह नेगी, संतोषी देवी, गीता राना, राम प्रसाद, पूजा जोशी, सीमा बिष्ट, सागर चंद, नीरज बिष्ट, अनीता नेगी, रणवीर सिंह, पुष्पा बिष्ट, शोभा देवी, विपिन रावत आदि शामिल रहे।