{"_id":"5b62193f4f1c1b9f3e8b4b0d","slug":"15331556413-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायलिन की प्रस्तुति से छात्रों किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायलिन की प्रस्तुति से छात्रों किया मंत्रमुग्ध
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके संस्था की ओर से बुधवार को वायलन वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने विभिन्न शास्त्रीय प्रस्तुतियों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय संगीत की जानकारियों से रूबरू कराया गया। एसबीएमपीएस परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी व संगीतज्ञ श्रीकांता शर्मा ने किया। इस मौके पर वायलन वादक मंजूनाथ ने प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान कंजीरा पर गुरु प्रसन्ना, मृदंग पर अर्जुन कुमार ने संगत दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने कहा कि हमारे लिए अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। इसके बाद उन्होंने कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर सुजाता श्रीधर, अमिता चोपड़ा, श्रीलता, हेमलता पंत, लीला शर्मा, कविता राणा, रचित अग्रवाल, अनीता चौधरी, अवंतिका, श्वेता कुकरेती, विनोद कोठियाल, नीति चोपड़ा, उर्मिला कंडवाल, अंबिका सेमवाल आदि मौजूद रहे।