{"_id":"5b61ec954f1c1b572f8b7ad3","slug":"1533144201202400-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडीसी व एमटीएस कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे के लिए क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडीसी व एमटीएस कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे के लिए क्रमिक अनशन शुरू
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में कार्यरत एलटीसी व एमटीएस कर्मचारियों ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद 2400 ग्रेड पे दिए जाने के लिए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो अनशन किया जाएगा। वहीं कुलसचिव डा. एके झा ने इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार किया।
बुधवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में तैनात कर्मचारियों के एक गुट ने कुलसचिव डा. एके झा से वार्ता की। कर्मचारी नेता रविंद्र सिलवाल ने कहा कि राज्य सरकार 10 वर्ष की सेवा के बाद एलटीसी व एमटीएस कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे दे रही है। सिलवाल ने कहा कि इस संबंध में विवि के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। वहीं कर्मचारियों की मांग पर विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने कुछ भी कहने से साफ इंकार किया। रविंद्र सिलवाल ने मांग के समर्थन में प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन को मनोज रतूड़ी, सतीश थपलियाल ने समर्थन दिया।