{"_id":"5b60c8dc4f1c1ba23e8b47e0","slug":"153306952521-30-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.30 लाख ने किए नीलकंठ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.30 लाख ने किए नीलकंठ के दर्शन
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के तहत मंगलवार को 1.30 लाख से अधिक शिवभक्तों ने पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान धाम में जलाभिषेक के लिए दिन भर कांवड़ियों की कतारें लगी रही। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद तक जारी रहा। प्राचीन शिवधाम में पांच दिनों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4,40,570 पहुंच चुका है।
मंगलवार को तीर्थनगरी में मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाने और जल भरने के बाद शिवभक्त कांवड़ियों ने प्राचीन शिवधाम की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालु यातायात और पैदल मार्ग से होते हुए प्राचीन शिवालय के दर्शन के लिए पहुंचे। उधर नीलकंठ धाम में ब्रह्ममुहूर्त से दर्शन और जलार्पण का सिलसिला देरशाम तक जारी रहा। मंदिर समिति के अनुसार बताया गया कि सुबह चार बजे मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए थे।