फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी वाहन में ढोई जा रही हैं सवारियां

सरकारी वाहन में ढोई जा रही हैं सवारियां

Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारी वाहन में ढोई जा रही हैं सवारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सरकारी वाहन से सवारियां ढोने का मामला सामने आया है। वाहन यात्रा व्यवस्था के लिए नियुक्त किए सेक्टर मजिस्ट्रेट और नरेंद्र नगर के मुख्य कृषि अधिकारी का है। ड्यूटी में सरकारी वाहन भी साथ है, लेकिन वाहन से यात्रा की ड्यूटी करने की बजाए उसमें लोकल सवारियों को ढोया जा रहा है। इसका खुलासा एक नागरिक की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो से हुआ है। गंगोत्री राजमार्ग पर कृषि विभाग की बोलेरो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कांवड़ मेला-2018 का लेवल चस्पा है, मगर उसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं, बल्कि लोकल सवारियों नजर आ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद से ही कृषि विभाग और टिहरी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद से ही अधिकारी तरह तरह के बातें करने में लगे हैं। खास बात यह है कि मामले में कार्रवाई की बजाए अब सामने आई इस बड़ी लापरवाही पर अफसरों द्वारा ही पर्दा डाला जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी की है कार
वायरल वीडियो में नजर आ रही बुलेरो कार मुख्य कृषि अधिकारी नरेंद्रनगर जेपी तिवाड़ी की है। उन्हें कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, वह मय सरकारी वाहन के मुनिकीरेती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात हैं। संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक वाहन निदेशक कृषि के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
बुलेरो वाहन के नंबर की जांच में यह पता चला है कि उक्त वाहन कृषि विभाग के नाम पर पंजीकृत है। इस बाबत ऋषिकेश प्रशासन ने जानकारी मांगी थी, उन्हें यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
- डा. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश।

सेक्टर मजिस्ट्रेट का लेवल लगी कार ऋषिकेश से संबंधित नहीं है। लिहाजा, इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसकी जानकारी जुटा ली गई है। मेरे पास भी बुलेरो है, लेकिन उसका नंबर और कलर कुछ और है।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।

वायरल वीडियो में सवारियां ढोने से जुड़ा वायरल वीडियो मिला है। इसे दिखवाया जा रहा है। नियम विरुद्घ कुछ भी पाया जाता है, तो संबंधित के अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम, नरेंद्रनगर

उक्त वाहन मेरा है। नटराज चौक के समीप राजस्व कानूनगो के रिश्तेदार खड़े थे, जिनको वाहन में लिफ्ट दी गई थी। हालांकि में स्वयं वाहन में सवार नहीं था। चालक को मैंने मार्ग अवरुद्ध होने के चलते वाहन नरेंद्रनगर में ही खड़ा करने के लिए कहा था। सवारियां ढोने की बात बिल्कुल गलत है। उसमें कानूनगो के रिश्तेदार थे, सवारियां नहीं थी।
- जेपी तिवाड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी, नरेंद्रनगर।

मामला संज्ञान में नहीं है। इस बाबत एसडीएम नरेंद्रनगर से जानकारी जुटाई जाएगी और जांच में लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
- सोनिका, डीएम टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed