{"_id":"5b60c8be4f1c1b54638b5bcf","slug":"15330694838-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्म वसुधैव कुटुम्बकम के सिंद्घांतों पर आधारित है - साध्वी भगतवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू धर्म वसुधैव कुटुम्बकम के सिंद्घांतों पर आधारित है - साध्वी भगतवती
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय रिपब्लिकन की ओर से आयोजित पैनल चर्चा में शिरकत की। इस दौरान धर्मों की भूमिका, धार्मिक गुरुओं, सर्वधर्म स्वतंत्रता पर शांति स्थापना और हिंसक उग्रवाद का सामना आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। परमार्थ निकेतन के मीडिया विभाग के अनुसार चर्चा में साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि सर्वधर्म गुरुओं को साथ लेकर शांति और मानव कल्याण के लिए जो प्रयास किए गए हैं वह मानवता के परिप्रेक्ष्य से कमतर हैं। कहा कि हिंदू संस्कृति सृष्टि की एकता, ईश्वर को पाने के अनेक रास्तों, वसुधैव कुटुंबकम व इंसानियत के सिद्धांतों पर आधारित है। लिहाजा हमें किसी का धर्म परिवर्तन करके उन्हें अपनी जड़ों से नहीं काटना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं।
साध्वी ने कहा कि विभिन्न धर्मों के गुरुओं, अनुयायियों, समुदाय के लोगों और छात्रों को एक साथ काम करने, एक साथ रहने, और एक साथ अपने धर्मों के विचारों को साझा करने की आवश्यकता है। जीवा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं को साथ लेकर शुद्ध पेयजल, पौधरोपण, शौचालयों के निर्माण, महिलाओं के अधिकार, गली मोहल्लों की सामूहिक सफाई, छोटे स्कूलों के भवनों व बच्चों का संतुलित विकास आदि विषयों पर कार्य कर रही है।