फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की 300 से अधिक सीटें खाली

विड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की 300 से अधिक सीटें खाली

Tue, 31 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की 300 से अधिक सीटें खाली
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से धीरे-धीरे छात्रों का मोह भंग हो रहा है। बिड़ला परिसर की बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 300 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं, जबकि विवि प्रशासन बीएससी प्रथम सेमेस्टर की 1295 सीटों पर प्रवेश के लिए तीन मेरिट सूची जारी कर चुका है। अभी तक बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 814 छात्र प्रवेश ले चुके हैं। शेष सीटों पर प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट जारी की है। विवि प्रशासन को वेटिंग लिस्ट से ही इन सीटों के भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में इन दिनों स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तीन मेरिट सूची जारी करने के बाद भी सामान्य वर्ग की 300 से अधिक सीटें खाली हैं। वहीं आरक्षित वर्ग की सीटों पर भी बहुत कम प्रवेश हुए हैं, जबकि प्रवेश के लिए 1900 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश कमेटी के संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से जारी तीनों मेरिट सूची में 1300 से अधिक छात्र शामिल थे। अब तक 814 छात्र प्रवेश ले चुके हैं, जिनमें 476 बायोग्रुप व 338 मैथ्स ग्रुप के छात्र शामिल हैं। जिनमें से 142 छात्र आरक्षित श्रेणी के हैं। सामान्य वर्ग की 1004 सीटों में से 672 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। करीब 332 सीटें रिक्त हैं। बायोग्रुप में एससी/एसटी की 153 में से 109 में ही प्रवेश हुए हैं। वहीं मैथ्स ग्रुप में एससी/एसटी की 148 सीटें में से मात्र 33 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

डा. रैवानी ने बताया कि अब मैथ्स ग्रुप में 60 फीसदी व बायोग्रुप में 58 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई है। वेटिंग लिस्ट में मेरिट के आधार पर दो अगस्त प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed