फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आस्था की आड़ में ओवरलोडिंग की खुली छूट

आस्था की आड़ में ओवरलोडिंग की खुली छूट

Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आस्था की आड़ में ओवरलोडिंग की खुली छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में आस्था की आड़ में वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। वाहनों में कांवड़िये ओवरलोड भरकर बिठाए जा रहे हैं, जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खासबात यह है कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए सरकार बाकायदा शासनादेश जारी कर चुकी है और कोर्ट भी इस मामले में सख्त है। मगर आदेश को पालन करने वाले अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कई स्थानों पर बनी चेकपोस्ट और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होने के बावजूद ओवरलोडिंग को नहीं रोका जा रहा है। कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं बनाने को लेकर पूर्व में हुई बैठकों में आला अफसरों ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्ती से निपटने का दावा किया था, मगर यात्रा शुरू होते ही सड़क पर रोजाना दावों की पोल खुल रही है। और दावा करने वाले आला अफसर नदारद हैं। संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक तीर्थनगरी में संचालित अधिकांश थ्री व्हीलर चालक समेत सात सवारियों में पास हैं, लेकिन निर्धारित मानक की रोजाना धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। तिपहिया वाहनों में कांवड़ यात्रा के दौरान 12 से लेकर 15 तक सवारियों को ढोया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारी नियमों का पालन कराने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।


कोट्स
संसाधनों और मैन पावर की कमी के चलते ओवरलोडिंग रोकने में दिक्कत पेश आ रही है। बावजूद इसके किसी को भी नियमों के उल्लंघन की छूट नहीं दी जा सकती । विभाग ओवरलोडिंग रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। सोमवार को भी रायवाला क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने पर एक थ्री व्हीलर को सीज किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

- डॉ. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed