फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रेनी फार्मेसिस्ट इलाज तो वार्ड ब्वाय जांच रहे बीपी

ट्रेनी फार्मेसिस्ट इलाज तो वार्ड ब्वाय जांच रहे बीपी

Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनी फार्मेसिस्ट इलाज तो वार्ड ब्वाय जांच रहे बीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सरकारी इंतजाम किस तरह से बेपटरी हैं, इसकी बानगी अब स्वास्थ्य विभाग ने पेश की है। श्यामपुर में यात्रा में आने वाले शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसमें डाक्टर की बजाए ट्रेनी फार्मेसिस्टों को बिठाया गया है। यहां स्वास्थ्य की जांच वार्ड बॉय तक कर रहे हैं। गढ़वाल आयुक्त शैलेष बगोली ने कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्यामपुर में यात्राकाल तक स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए थे।
स्वास्थ्य विभाग को यात्रा शुरू होने के चार दिन बाद इसकी सुध आई और श्यामपुर में पुलिस चौकी के समीप कैंप खुलवा दिया गया, लेकिन इसमें चिकित्सक और दक्ष फार्मेसिस्ट तक की तैनात नहीं की गई है। सोमवार को शिविर में एक ट्रेनी फार्मेसिस्ट और उपनल के वार्ड बॉय को भेज दिया गया। खास बात यह है कि ट्रेनी फार्मेसिस्ट लोगों को उपचार और वार्ड बॉय ब्लड प्रेशर नापता नजर आया। यात्रा में दिन-प्रतिदिन सरकारी व्यवस्थाओं की खामियां उजागर हो रही हैं, इसमें नेशनल हाईवे से लेकर अन्य सड़कों का बदहाल होना। साफ-सफाई के इंतजामों का पटरी से उतरना शामिल है, लेकिन अब कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


कोट्स
कैंप में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शिविर में इंटर्न फार्मेसिस्ट भी काम कर रहे हैं। यदि ट्रेनी फार्मासिस्ट इलाज कर रहे हैं, तो इसे दिखवाया जाएगा। यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एनएस तोमर, सीएमएस, सरकारी अस्पताल, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed