फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो दिन में गढामुक्त होंगे कांवड़ यात्रा मार्ग

दो दिन में गढामुक्त होंगे कांवड़ यात्रा मार्ग

Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में गढामुक्त होंगे कांवड़ यात्रा मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढालवाला में गड्ढे की वजह से एक साइकिल सवार की मौत के बाद टिहरी जिला प्रशासन हरकत में है। सोमवार को फिर से एसडीएम नरेंद्रनगर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम के तहत किए कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दावा किया कि दो दिन के भीतर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने कैलासगेट से लेकर ब्रह्मपुरी तक व अन्य इलाकों में इंतजामों का जायजा भी लिया।

बैठक में तपोवन से ब्रह्मपुरी तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तपोवन बाईपास मार्ग पर कांवड़ियों के लिए पथ प्रकाश की व्यवस्था के मद्देनजर अस्थायी लाइट लगाने को कहा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को यात्राकाल में क्षेत्र में आंतरिक व मुख्य मार्गों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए अस्थायी गोसदन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। चेताया कि लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी एवं सुपरजोन इंचार्ज श्वेता चौबे, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, ऊर्जा निगम के एसडीओ सौरभ चमोली, डीपी बलूनी, जेएस मेहरा, जेपी तिवारी, शैलेंद्र डिमरी, पीसी जोशी, एमएल जखमोला, आरके सुयाल, कमल सिंह, पीएस रावत, महेश प्रकाश, मनोज नेगी, रमेश तोमर, मनीष उपाध्याय, आरबी तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed