{"_id":"5b5e25c14f1c1b54638b5626","slug":"15328967007-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित की मदद को विदेशी आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित की मदद को विदेशी आए आगे
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
ऋषिकुल योगशाला ने कैंसर पीड़ित बालिका मुस्कान बिष्ट के उपचार के लिए उसके पिता को 65,600 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी है। योगशाला के निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि गुमानीवाला निवासी जगमोहन बिष्ट की बेटी 13 वर्षीया मुुस्कान कैंसर से पीड़ित है और परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसके बाद उन्होंने योगशाला में आए विदेशी योग साधकों को इस बाबत अवगत कराया।
सभी योग शिक्षार्थियों ने पीड़ित की मदद के लिए 65,600 रुपये एकत्रित कर निदेशक विपिन बलूनी और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन राणा को सौंपे। बताया कि उक्त धनराशि पीड़ित मुस्कान के घर जाकर उनके पिता को सौंपी गई। उन्होंने भविष्य में भी गरीब परिवार की सहायता का भरोसा दिया है। बताया गया कि इस मुहिम में विदेशी योग साधक फ्रांस की प्रीती व केरोल, स्पेन की गुरुसते, यूएसए की लोरा, इंग्लैंड की वेनेसा चलिपोर, जर्मनी की पोलिन हन, करोलिना, नार्वे की वाजे ने अहम भूमिका निभाई।