{"_id":"5b5e25be4f1c1ba61f8b5db3","slug":"153289669717-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांग्रेस सेवादल कार्यालय में ध्वाजारोहण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कांग्रेस सेवादल कार्यालय में ध्वाजारोहण कार्यक्रम
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से रविवार को झंडा चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्य संगठक कुंवर सिंह यादव ने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देश पर प्रत्येक माह आखिरी रविवार को झंडारोहण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। बताया कि इसके तहत न्यू चंद्रेश्वरनगर दुर्गा मंदिर झंडा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राम विलास रावत ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में पूूर्व दरजाधारी रमेश उनियाल ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, सावित्री देवी, मंजू चौहान, बिट्टू राणा, कुसुम पंवार, राजकुमार यादव, राजाभानु शास्त्री, मंजू चौहान, ओमप्रकाश, प्रेमप्रकाश गौड़, राजबहादुर रस्तोगी, बबली प्रजापति, प्रदीप चंद्र, ऋषि यादव, नवीन, सुभाष जखमोला, बबलू पासवान, दिनेश शाह, नरेश खंडवाल, गीता सोडी, मोहनी जोशी, सोहन गौड़, राजेश मिश्रा, प्रेमनाथ राणा, अनील कुरैशी आदि मौजूद थे।