{"_id":"5b5e25bc4f1c1b49778b509b","slug":"15328966956-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत समारोह में कलाकारों ने दी संगीत की शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत समारोह में कलाकारों ने दी संगीत की शानदार प्रस्तुति
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
स्वामी शिवानंद रमेश म्यूजिक स्कूल की ओर से संस्थान के संस्थापक उत्तम दास व चारों घरानों के मर्मज्ञ दिवंगत लच्छू महाराज की पुण्यतिथि पर शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए संगीतज्ञों ने शास्त्रीय प्रस्तुतियां दीं। खारास्रोत स्थित स्वामी शिवानंद रमेश म्यूजिक स्कूल परिसर में आयोजित संगीत समारोह का संगीतज्ञ पंकज सुहास व मुकेश सुहास ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने गुुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह में संगीतज्ञ अंकित कश्यप ने बनारस घराने के तबला वादन एकल की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। पंकज सुहास के शिष्य तिलक विश्वास ने बांसुरी की धुन की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया, जिसमें तबले पर पंकज सुहास ने संगत देकर प्रस्तुति को यादगार बना दिया। समारोह में शास्त्रीय प्रस्तुतियों का मौजूद देसी विदेशी श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान संगीतज्ञ मोनू सकील, अमरीश, अमन, योगेश, हिमांशु शर्मा, दक्षेस मनचंदा, अरुण शर्मा, अभिषेक आदि कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी।