{"_id":"5b5e25ba4f1c1b07788b6ab6","slug":"15328966932-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने फूंका चीन सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने फूंका चीन सरकार का पुतला
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
भाजपा युवा मोर्चा ने हिमालयी क्षेत्र डोकलम में चीन की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों का विरोध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से चीन की गतिविधियों को रोकने की मांग की। रविवार को मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित होकर डोकलम में चीन की गतिविधियों के विरोध में नारेबाजी की और चीन सरकार का पुतला फूंका। कहा कि चीन द्वारा पूर्व में की गई नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हिमालयी क्षेत्रों पर लगातार अवैध कब्जा कर चीन ने अपनी मंशा साफ कर दी है।
उन्होंने बताया कि चीन द्वारा गुपचुप तरीके से भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाई जा रही है। डोकलम में चीन चैक पोस्ट, चौकियों का निर्माण कर पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना अधिकार जमाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से देश में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। इस अवसर पर शिवम शर्मा, दीपक बिष्ट, रूपेश गुप्ता, नितिन सक्सेना, अनिरुद्ध शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, गोपाल चंदेल, भूपेंद्र राणा, राहुल अग्रवाल, विमलचंद, सतीश सिंह, प्रभाकर शर्मा, आशीष शर्मा, विशाल खैरवाल, ललित कटारिया, अंकुर प्रजापति, सुमित सेठी, जॉनी लांबा, शिखर मिश्रा आदि मौजूद थे।