{"_id":"5b5e25b74f1c1b6e118b6464","slug":"1532896690938-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
स्व. धूम सिंह कंडारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गुमानीवाला में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। कार्यक्रम में देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने क्लब के कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यों से बच्चों में रचनात्मकता आती है और उनका मनोबल बढ़ता है।
क्लब के संरक्षक मानवेंद्र कंडारी ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विनोद चौहान, राजेश व्यास, संजय कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष जय सिंह रावत, डॉ. केएस राणा, कोमल सिंह नेगी, टेक सिंह, ज्योति सजवाण, महावीर उपाध्याय, ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, प्रधान सतीश रावत, विनोद जुगलाण मौजूद थे।