{"_id":"5b5df5ec4f1c1b827d8b55e3","slug":"15328844548-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर आए सामाजिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर आए सामाजिक संगठन
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। समाज में फैली बुराइयों और सामाजिक कार्यों के निर्वहन के लिए जिले के कई सामाजिक संगठन एक मंच पर आए। उन्होंने देश की उन्नति के लिए मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत सभागार में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) की अगुवाई में हुई बैठक में व्यापार संघ, स्वर्णकार संघ, उम्मीदें ग्रुप, अक्षत नाट्य संस्था, संत निरंकारी मिशन, महिला नव जागरण समिति, जिला बार एसोसिएशन, शांतिकुंज हरिद्वार और गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर और जिला प्रचारक बृजमोहन ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है। मिलजुल कर समाज को नई दिशा देने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता अभियान संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जहां देशभर में अभियान शुरू किया गया है लेकिन जगह गंदगी फैली हुई है। युवा पीढ़ी नशे की तरफ जा रही है। समय रहते युवाओं को सही रास्ता दिखाने की पहल होनी चाहिए। इस मौके पर आयुष चौहान, केके सेमवाल, मनोज तिवारी, मनवीर रस्तोगी, मोहन पंत, जगमोहन सिंह, कल्याण सिंह, सुमन, राजेश्वरी, कमलेश, जगदीश आदि मौजूद थे।