फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्यूनी में हैलीपैड और स्टेडियम डूबा

त्यूनी में हैलीपैड और स्टेडियम डूबा

Sun, 29 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
त्यूनी में हैलीपैड और स्टेडियम डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

क्षेत्र में चार दिन से जारी बारिश के बीच टोंस नदी अपने उफान पर है। नदी का पानी बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवारों के ऊपर से बहने लगा है। आलम यह है कि नदी किनारे बनाया गया हैलीपैड और स्टेडियम पानी में डूब गया है। शनिवार को नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

टोंस नदी किनारे बने करीब 200 मकानों के साथ ही नया बाजार क्षेत्र को खतरा बना हुआ है। यदि लगातार बारिश यूं ही होती रही तो नदी क्षेत्र में भारी तबाही मचा सकती है। तहसील और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच नदी का पानी बाढ़ से सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवारों के ऊपर से बहने लगा है। जिससे नदी किनारे बने घरों के साथ ही दुकानों को भी खतरा खड़ा हो गया है। तहसीलदार स्वराज सिंह तोमर और थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि बाजार वासियों को सतर्क रहने के साथ ही घरों को खाली करने के लिए कहा गया है। लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई। बीते शनिवार को भी ग्रामीणों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed