{"_id":"5b5cdd9a4f1c1b47748b75ac","slug":"15328126922-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से समझाया स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से समझाया स्वच्छता का महत्व
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के एनसीसी स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट ने कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर छात्रों को स्वच्छता का महत्व बताया।
स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स ने टीम लीडर दिनेश, शिवानी थापा और नैना साहू के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। छात्रों ने कूड़ेदान का इस्तेमाल करने के साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने का संदेश दिया। छात्रों ने मुख्य बाजार जीवनगढ़ में जागरूकता रैली भी निकाली। पर्यावरण की रक्षा, दुनिया की सुरक्षा, स्वच्छ हवा, नीला आकाश, हरियाली का करो ना काश जैसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट और एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. प्रभात द्विवेदी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. अनिल तोमर, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. कामना, डॉ. राजकुमारी, डॉ. सुनील, डॉ. माधुरी, डॉ. रेखा, डॉ. राकेश, निकिता, निशा, नीतू, अनुराधा, शगुन, राकेश, राजपाल, मनीष, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।