{"_id":"5b5cdd984f1c1b6f548b7310","slug":"15328126906-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलाकुई में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा व्यापार मंडल
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
मुख्य बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए व्यापार मंडल सेलाकुई शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। दुकानदारों का इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया।
शनिवार को शिव मंदिर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अनिल चैतन्य गौड़ ने कहा कि सेलाकुई का नागरिक होने के कारण यह उनकी ड्यूटी है कि शहर को साफ-सुथरा रखा जाए। इसके लिए व्यापार मंडल की ओर से दुकानदारों को डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी हो गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग नौकरी की तलाश में आते हैं। अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण लगाया जा सके। इसके लिए जगह-जगह चौराहों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। व्यापार मंडल के माध्यम से दुकानों के बाहर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। अध्यक्ष ने जुलाई का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, राजकुमार, मनोज पंवार, दिनेश महावर, सुनिल पालीवाल, डॉ. नरेश शर्मा, अशोक, हरेंद्र नेगी, सुभाष, दिनेश राणा, राजीव श्रीवास्तव, धर्मवीर, गंगाराम, प्रकाश भट्ट, रविंद्र रमोला, योगेश, हुसैन खान, चेताराम, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।