{"_id":"5b5ca93f4f1c1b3b5a8b78ba","slug":"15327992897-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपाणा में मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपाणा में मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कीर्तिनगर-चौरास-सुपाणा-कोटेश्वर मोटर मार्ग के सुधारीकरण व नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना संचालन कर रही कंपनी एएचपीसीएल/जीवीके को 10 दिन के भीतर लोनिवि अस्थायी खंड कीर्तिनगर को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देनी होगी।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के वक्त कीर्तिनगर-सुपाणा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे परियोजना कंपनी ने सड़क सुधारीकरण की बात की थी। लेकिन सड़क का सुधारीकरण न होने पर राज्य सरकार स्वयं इस काम को करा रही है। कार्यदायी संस्था को परियोजना की डीएसबी (डी-सिल्ट बेसिन) के बगल सुपाणा में लगभग 700 मीटर नई सड़क बनानी है। इसके लिए जमीन परियोजना कंपनी ने देनी है, लेकिन एक साल बाद भी कंपनी ने सड़क हेतु जमीन देने के लिए एनओसी नहीं दी।
युवा कांग्रेस नेता डा. प्रताप भंडारी ने शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित बैठक में मुद्दा उठाया। इस पर जिला प्रशासन टिहरी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कंपनी को 10 दिन के भीतर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठाणी का कहना है कि कंपनी के साथ उक्त स्थान का संयुक्त निरीक्षण हो चुका है। कई बार पत्र भी भेजे गए हैं, लेकिन कंपनी ने एनओसी नहीं दी है।