{"_id":"5b5ca93b4f1c1be94b8b73fb","slug":"153279928618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग बस स्टेशन को खाली करने का नोटिस, दुकान स्वामियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग बस स्टेशन को खाली करने का नोटिस, दुकान स्वामियों में हड़कंप
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। आल वेदर सड़क निर्माण योजना के तहत देवप्रयाग बस स्टेशन की सभी दुकानों को खाली किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। पालिका की ओर से जारी नोटिस के अनुसार दुकान स्वामियों को 30 जुलाई तक दुकानें खाली करनी है। नोटिस मिलने पर यहां दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा है।
देवप्रयाग बस स्टेशन की सभी दुकानें पालिका की भूमि पर बनाई गई हैं। शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने बस अड्डे पर संचालित हो रही 20 दुकान स्वामियों को 30 जुलाई तक दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में पालिका प्रशासन ने ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत यहां राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की बात कही है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 30 जुलाई तक दुकान स्वामियों ने स्वयं दुकानें खाली नहीं की, तो ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसका खर्च भी दुकान स्वामी को वहन करना होगा। मात्र दो दिनों में दुकान खाली करने के नोटिस पर दुकान स्वामियों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज बिष्ट का कहना है कि एनएच की ओर से 30 जुलाई तक नोटिस तामील कराए जाने को कहा है। दुकान स्वामियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस संबंध में दुकान स्वामियों को पूर्व में भी सूचित कर दिया गया था।
पालिका ने चार दिन तक दबाए रखा मामला
देवप्रयाग। एनएच खंड की ओर से इस संबंध में पालिका प्रशासन को 24 जुलाई को ही अवगत करा दिया था। एनएच खंड ने 24 जुलाई को पालिका को पत्र भेज बस स्टेशन पर पालिका की भूमि पर बनी दुकानों को एक सप्ताह के भीतर खाली कराने के लिए कहा था, लेकिन पालिका ने इस संबंध में तुरंत नोटिस जारी करने के बजाय 28 जुलाई को नोटिस जारी किया।