{"_id":"5b5b4e324f1c1bde6d8b4d1a","slug":"15327104454-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोपी गईं योजनाओं का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोपी गईं योजनाओं का करेंगे बहिष्कार
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। सात माह बाद हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानों ने मनरेगा को लेकर हंगामा किया। प्रधान संघ ने कहा कि पिछले वर्षों में अधिकारियों ने अपने नंबर बढ़ाने के लिए मनरेगा में जबरन फोकस एरिया के काम कराए, लेकिन ग्राम पंचायतों से योजनाएं पास नहीं होने से ऑडिट टीम ने इन्हें नियमानुसार नहीं माना। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि ऑडिट के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न किया गया, तो प्रधान मनरेगा का बहिष्कार करेंगे।
शुक्रवार को प्रमुख राधा देवी आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानों ने कनखुल तल्ला, सेनू में स्वजल से बनी योजनाओं में पानी नहीं आने की बात कही। वहीं डुंग्री, नौली, चौंडली के प्रधानों ने पेयजल की समस्या उठाईं। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों में जर्जर हो चुकी विद्युत लाइनों, पोलों को बदलने की मांग सदन में रखी। बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ हंसा दत्त पांडे, डीडीओ प्रकाश रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, बीडीओ एमपी भट्ट, एडीओ पंचायत एमएम नगवाल, प्रधान संघ के संरक्षक सुमन डिमरी, अध्यक्ष खिलदेव रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी और गायत्री नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, महिपाल नेगी, राजेश्वरी नेगी, भगवान कंडवाल, राकेश लाल, संदीप खंडूड़ी, माया देवी मौजूद थे।