{"_id":"5b5a339b4f1c1b8f568b6a1c","slug":"15326381023-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन हुआ ठप
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बारिश के बीच टोंस और यमुना नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर पछवादून की चार जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन ठप हो गया। डाकपत्थर बैराज से लगातार फ्लड को पास किया जा रहा है। सिल्ट की मात्रा कम होने पर ही बिजली उत्पादन शुरू किया जा सका।
क्षेत्र में बुधवार की देर रात से जारी बारिश के बीच नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से रात दो बजे से 33.72 मेगावॉट के ढकरानी और 51 मेगावॉट के ढालीपुर पॉवर हॉउस में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है, जबकि दोपहर 1:20 बजे से 120 मेगावॉट के खोदरी और 240 मेगावॉट के छिबरो पॉवर हॉउस में बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। महज कुल्हाल पावर हाउस से ही वर्तमान में उत्पादन मिल पा रहा है। देर रात भी इन पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका था।
वहीं, महाप्रबंधक इरसाद अली ने बताया कि नदियाें में गाद की मात्रा काफी बढ़ी हुई है। इसके कम होने पर ही बिजली उत्पादन शुरू हो सकेगा।