फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिकाएं शिक्षित होने पर होगी समाज की उन्नति

बालिकाएं शिक्षित होने पर होगी समाज की उन्नति

Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
बालिकाएं शिक्षित होने पर होगी समाज की उन्नति
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत को सम्मानित किया गया। इस दौरान एम्स निदेशक ने कहा कि शिक्षा से ही उन्नति के द्वार खुलते हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने से समाज की उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। बृहस्पतिवार को मंच की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंच की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने एम्स के निदेशक डॉ. रवि कांत को सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक एम्स ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की बेहतर सेवाओं और सस्ता उपचार प्रदेश और अन्य प्रांतों के लोगों को लाभ मिल रहा है। एम्स निदेशक ने गुणवत्तापरक शिक्षा व चिकित्सा पर जोर दिया। कहा कि संस्था इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। समारोह में विशिष्ठ अतिथि डॉ. सुनील गुलाटी ने कहा कि उत्तराखंड में एम्स जैसे संस्थान के स्थापित होने से गरीब राज्य के रोगियों व अन्य प्रदेशों के लोगों को भी उपचार व चिकित्सा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो पा रही है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि मंच डॉ. रवि कांत को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, महंत बलबीर, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप जैन, पीके जैन, राकेश अग्रवाल, नवल कपूर, शिवमोहन मिश्र, रविंद्र तिवारी, जयेंद्र रमोला, सतीश जाटव, सुरेश कुमार, अमर सिंह भगवान, महेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल, हुकमेश, मदन कुमार, शिवमोहन मिश्र, बीबी बाली, दिनेश व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed