{"_id":"5b5a33924f1c1bb35d8b5a0f","slug":"15326380938-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे गुल रही बिजली
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
देर रात को तेज बारिश के बीच ढकरानी के पास 33केवी की बिजली लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया। जिससे विकासनगर समेत आसपास के इलाकों की करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। सुबह के समय लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। सुबह के समय कई घरों में पानी भी नहीं आया। सुबह 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात को 12 बजे इंसुलेटर पंचर होने से विकासनगर शहर के साथ ही हरबर्टपुर, रसूलपुर, जीवनगढ़, अंबाड़ी, मेहूंवाला, बरोटीवाला, बैरागीवाला, बुलाकीवाला समेत आसपास के कस्बे और गांव भी अंधेरे में डूब गए। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को मोमबत्ती और इमरजेंसी लाइट के सहारे रात काटनी पड़ी। करीब 15000 से अधिक की आबादी को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। पानी न आने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।