फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कारगिल विजय दिवस पर ली स्वच्छता की शपथ

कारगिल विजय दिवस पर ली स्वच्छता की शपथ

Thu, 26 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर ली स्वच्छता की शपथ
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/नारायणबगड़। कारगिल विजय दिवस पर विद्यालयों में पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार में एसडीएम जीआर बिनवाल, ईओ आरएस राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने नगर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

जीआईसी और जीजीआईसी, जीआईसी सिमली, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, उमा जूनियर, आदर्श सहित अन्य स्कूलों में सफाई अभियान चलाया गया। कारगिल शहीद राजकीय जूनियर हाईस्कूल ईड़ाबधाणी में शहीद दिलबर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षक जीएल भारती, संजय सती, दिनेश भट्ट, दमयंती राणा, लक्ष्मी चंद्रवाल आदि मौजूद थे। गैरसैंण के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने शहीद कृपाल सिंह नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वीरेंद्र टम्टा, दिनेश गौड़, गंगा सिंह पंवार, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विष्ट, जिला पंचायत सदस्य धना विष्ट, केएस झिंक्वाण आदि मौजूद थे। नारायणबगड़ के जीआईसी पैंतोली में नेहरू युवा केंद्र की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर वर्ग में नेहा सती प्रथम, प्रियंका द्वितीय और लव प्रसाद तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सौरभ प्रथम, दीपक द्वितीय और हिमांशी तृतीय रहे। थराली, आदिबदरी, देवाल और गौचर के विभिन्न सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed