{"_id":"5b59fea34f1c1b4a748b70c8","slug":"15326245428-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजन और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजन और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कारगिल विजय दिवस के मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कारगिल शहीदों के परिजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेजर प्रेम मलासी (अवकाश प्राप्त) ने कहा कि वीर सैनिकों के बलबूते वर्ष 1999 में पड़ोसी देश की घुसपैठ को नाकाम किया गया। युद्ध में उत्तराखंड के कई वीर शहीद हुए। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भगवान सिंह बिष्ट के पुत्र विपिन बिष्ट और सुनील कांडपाल के छोटे भाई दीर्घायु कांडपाल का विशेष रुप से सम्मान किया गया। साथ ही परिषदीय परीक्षा में टॉपर रहे आनंद किशोर रतूड़ी, प्रतिभा नेगी, राघव मित्तल, शुभम थपलियाल व वैशाली गौड़ को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सेना मेडल विजेता राजकिशोर कंडारी, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल और शिशु मंदिर के प्राचार्य रणजीत सिंह नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, गजराज सिंह, रुद्र सिंह, उदय सिंह, वीरेंद्र गुसांई, रणवीर कंडारी व दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।