{"_id":"5b58e4664f1c1b4b748b6fe4","slug":"153255228917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बिजली गुल होने से परेशान रहे सैकड़ों परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बिजली गुल होने से परेशान रहे सैकड़ों परिवार
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
तीर्थनगरी में प्रशासनिक अनदेखी के कारण ऊर्जा निगम मनमानी पर उतर आया है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार शाम को क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली घंटों गुल होने से सैकड़ों परिवारों को परेशान होना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग उमस से बेहद परेशान हैं, इसके बावजूद ऊर्जा निगम की मनमानी जारी है, जिससे उनकी दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। विभाग द्वारा सुबह से रात तक कभी भी बिजली काट दी जाती है। बुधवार शाम करीब छह बजे सर्वहारानगर, कालेकीढाल, शास्त्रीनगर, उग्रसेननगर, चंदरनगर, भरत विहार, सर्वहारानगर आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके कारण सैकड़ों परिवारों को परेशानी उठानी पड़ी।
स्थानीय निवासी अजय पांडेय, राकेश नेगी, मनीष कपरुवाण, बृजमोहन पोखरियाल, निशा भंडारी, चंद्रकांत बडोला, गिरीश खड़का, कमलराज नेगी आदि ने बताया कि क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी उमस से परेशान होना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग इस इलाके में लगभग हर रोज घंटों बिजली कटौती करता है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो निगम के डिवीजन दफ्तर पर तालाबंदी के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।