{"_id":"5b58ae7e4f1c1b54208b5065","slug":"153253848913-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विधायक की मौजूदगी में ही प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विधायक की मौजूदगी में ही प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग के लिए जोशीमठ तहसील परिसर में धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिलने बदरीनाथ विधायक पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक के सामने ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तपोवन-रिंगी-भविष्य बदरी सड़क का निर्माण अभी तक पूरा न होने पर आक्रोश जताया। विधायक महेंद्र भट्ट ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
आठ किलोमीटर तपोवन-रिंगी-भविष्य बदरी सड़क का निर्माण पूर्ण करने की मांग के लिए ग्रामीण जोशीमठ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट तहसील परिसर में धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक के सामने ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण पूरा करने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सड़क न होने से उन्हें मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। भविष्य बदरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सड़क न होने से ग्रामीण मीलों दूरी पैदल नाप रहे हैं। विधायक ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क निर्माण की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रणजीत लाल, कलम सिंह, पूरण सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, बुद्धिलाल, लक्ष्मी, गीता और कमला आदि मौजूद थे।