{"_id":"5b578f344f1c1b764d8b4a98","slug":"153246494320-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणीगढ़ी भगवती का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणीगढ़ी भगवती का किया लोकार्पण
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
गढ़वाल महासभा की ओर से निशुल्क संस्थान उड़ान में गायक साहब सिंह रमोला और आकांक्षा रमोला की नई एलबम राणीगढ़ी भगवती का विधिवत लोकार्पण किया गया। मायाकुंड स्थित संस्थान परिसर में कार्यक्रम का गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, गायक साहब सिंह रमोला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उनके नए चैनल और भजन गीत अलबम का विमोचन भी किया। उन्होंने लोकगीत-संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में कलाकारों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
गायक साहब सिंह रमोला ने बताया कि इस एलबम में टिहरी जिले के घुत्तू स्थित राणीगढ़ी मंदिर की महत्ता का गुणगान भजन के माध्यम से किया गया है। उनका कहना है कि नए गायकों को उनकी अलबम व गीतों की प्रस्तुति का अवसर मिलना चाहिए, इससे लोकभाषा, संस्कृति के साथ ही लोक कलाकारों को बढ़ावा मिल सकेगा। इस मौके पर रज्जी फिल्म्स के निर्माता रज्जी गुसाईं, दिगपाल रमोला, धर्मेंद्र पयाल, अखिलेश नौटियाल, उत्तम सिंह असवाल, सोनी कोठियाल, गायक धूम सिंह रावत, मनोहर चौहान, अनूप बछलियाल, डॉ. प्रकाश बिजल्वाण, उमा नेगी, रजनी पयाल, सुनीता तड़ियाल, आकांक्षा तड़ियाल, त्रिभुवन जोशी, सतेंद्र चौहान, विकास चौहान, प्रियंका कुकरेती, शालिनी भंडारी, शिवानी पंवार, निधि शर्मा, प्रिया क्षेत्री, मीनाक्षी राणा आदि मौजूद रहे।