{"_id":"5b54ec454f1c1b47748b66ad","slug":"153229216112-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता में लहराया भाजपा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता में लहराया भाजपा का परचम
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
जौनसार बावर के विभिन्न दीर्घाकार सहकारी समितियों के लिए भी रविवार को मतदान हुआ। त्यूनी स्थित दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति के चुनाव में अधिकांश वार्डों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, चकराता के सभी वार्डों पर भाजपा का परचम लहराया। भाजपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर छावनी बाजार में जुलूस निकाल कर जश्न मनाया।
यह पहला मौका है जब त्यूनी स्थित समिति के चुनाव में भाजपा अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुई हो। यहां वॉर्ड रडू-मुंधोल में सैन सिंह राणा ने 28 मत हासिल कर एक तरफा जीत हासिल की। फतेह सिंह को एक भी मत नहीं मिला। मेंद्रथ वॉर्ड में भी भाजपा के परमेश डोभाल ने 23 मत हासिल कर जीत हासिल की। यहां परमेश ने कबीर को हराया। शेड़िया वॉर्ड में रामानंद शर्मा ने 31 मत हासिल कर बरजीत जिनाटा को हराया।
दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति चकराता के तीन वार्डों के लिए संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में वार्ड-चार में भीम दत्त ने सरदार सिंह को 14 मतों से मात दी। वार्ड-7 में सबल सिंह ने सुरेंद्र भट्ट को 13 और वॉर्ड-11 में अमित अरोड़ा ने रविंद्र सिंह को 27 मतों से हराया। यहां चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी कर जमकर आतिशबाजी की। छावनी बाजार में जुलूस निकाल जश्न मनाया। जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अनिल चांदना ने कहा कि यह जीत चकराता में भाजपा की ऐतिहासिक जीत है भाजपा ने समिति के-11 में से 8 वार्डों में कब्जा जमाया है। कहा कि यह जीत आगामी पंचायत चुनाव का आगाज है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, युद्धवीर तोमर, विवेक अग्रवाल, राजवीर राठौड़, सभासद आनंद राणा, राजेश तोमर, मोनित दुसेजा, तीर्थ कुकरेजा, श्याम वोरा, सुरेश थपलियाल, भजन सिंह, जगदीश रावत, राजेंद्र चौहान, संजीव चांदना, अमित जोशी, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।