फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खदरी सीट पर राय सिंह रिकार्ड मतों से जीते

खदरी सीट पर राय सिंह रिकार्ड मतों से जीते

Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खदरी सीट पर राय सिंह रिकार्ड मतों से जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति, श्यामपुर के छह वार्डों के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। कुल 13 प्रत्याशियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने वोटरों को मतदान स्थल तक लाने और अपने पाले में करने के लिए जमकर पसीना बहाया। दोपहर बाद मतपत्रों की गणना के बाद घोषित परिणाम के तहत खदरी वार्ड से राय सिंह ने सबसे अधिक मतों के अंतर से मुकाबला जीता। सभी वार्डों में कुल 804 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह पाल ने बताया कि वार्ड नंबर एक आरक्षित सीट खदरी से राय सिंह को 90 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तम सिंह को 04 मत पड़े।
वार्ड संख्या दो महिला आरक्षित सीट चकजोगीवाला से कमला देवी को 90 मत जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उषा कठैत को 86 मत पड़े। वार्ड नंबर चार छिद्दरवाला धनवीर बेदवाल को 38 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी घनश्याम को 11 मत और भगवान सिंह रावत को 43 मत पड़े। वार्ड संख्या पांच से कृपाल सिंह रावत का 42 मत जबकि पदम सिंह बगियाल को 66 मत मिले। वार्ड संख्या आठ रायवाला से भगवती प्रसाद सेमवाल को 63 व राम बहादुर क्षेत्री को 52 वोट मिले। जबकि वार्ड संख्या- 11 हरिपुरकलां से वेदप्रकाश ग्वाड़ी को 81 मत जबकि प्रेमकिशोर जुगलाण को 138 मत पड़े।
विज्ञापन

समिति के सचिव प्रताप पोखरियाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। समिति के कुल 11 वार्ड सदस्यों में से पांच सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं, जबकि रविवार को शेष छह वार्डों के प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। बताया कि सोमवार को सभी निर्वाचित सदस्य समिति के सभापति और उप सभापति पद के लिए चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सदस्यों में से आधा दर्जन दावेदार
समिति के सभापति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर करीब आधा दर्जन दावेदार मैदान में हैं, जिसको लेकर परिणाम आने के बाद से ही विजयी प्रत्याशियों को रिझाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी प्रत्याशियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जोर आजमाइश का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed