{"_id":"5b54b89b4f1c1be94b8b6412","slug":"153227893518compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक रही आफत की बारिश, घरों में घुसा बारिश का पानी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक रही आफत की बारिश, घरों में घुसा बारिश का पानी-compat
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में रविवार को दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोग परेशान रहे। वैतरणी मार्ग, सुभाषनगर, हल्दापानी और नैग्वाड़ मोहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। दोपहर दो बजे शुरू हुई बारिश शाम चार बजे तक रही। हालांकि मंडल घाटी में देर शाम तक भी बारिश होती रही।
नगर के वैतरणी पैदल मार्ग पर ड्रेनेज का नाला बंद होने से बारिश का पानी घरों और दुकान में घुस गया, जिससे सामान खराब हो गया। स्थानीय निवासी बुद्धि सिंह असवाल और मनोज रावत का कहना है कि ड्रेनेज का नाला क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे बारिश होने पर गंदा पानी घरों में घुस रहा है। सुभाष नगर मोहल्ले में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत का कहना है कि नगर में नालों की सफाई की व्यवस्था की गई है। यदि कहीं नाली बंद है तो उसे खुलवाया जाएगा।