{"_id":"5b54b88d4f1c1b41748b65ef","slug":"153227892115compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी-compat
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। रिंगी-भविष्य बदरी मोटर मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग के लिए भविष्य बदरी गांव के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
19 जुलाई को भविष्य बदरी, सुभांई और रिंगी गांव के ग्रामीणों ने भविष्य बदरी सड़क निर्माण की मांग पर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में आठ किमी रिंगी-भविष्य बदरी सड़क के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली, लेकिन अभी तक मात्र तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य हो पाया है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इस दौरान भविष्य बदरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ग्राम प्रधान रणजीत लाल, संग्राम सिंह, किशोर सिंह, जयदीप रावत, अंकित रावत, लक्ष्मी, पीतांबरी, हर्शा, अनीता, देवेश्वरी, मंजू आदि मौजूद थे। ब्यूरो