फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हड़ताल से 2300 वाहनों के पहिए थमे

हड़ताल से 2300 वाहनों के पहिए थमे

Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से 2300 वाहनों के पहिए थमे
2300 वाहनों के थमे पहिए, यातायात ठप
विज्ञापन

- पर्वतीय और मैदानी इलाकों में संचालित बसों से लेकर टैक्सी-मैक्सी, मालवाहक वाहन सभी रहे बंद
- ट्रैकर यूनियनों की हड़ताल के कारण स्टैंडों पर खड़े रहे वाहन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ की हड़ताल से शुक्रवार को नौ निजी परिवहन कंपनियों और संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से जुड़े लगभाग 2300 वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान पर्वतीय और मैदानी इलाकों में संचालित बसों से लेकर टैक्सी-मैक्सी, ट्रैकर यूनियनों की हड़ताल के चलते स्टैंडों पर खड़े रहे।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया की विभिन्न निजी परिवहन कंपनियों की बसें लोकल रूटों और चारधाम यात्रा में संचालित होती हैं। हड़ताल के चलते लगभग सभी बसें जहां-तहां अपने स्थानों पर खड़ी रहीं। वहीं ट्रैकर यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर चलने वाले ट्रैकर, मैक्स, कमांडर वाहन, टैक्सी, बड़े-छोटे मालवाहक वाहन, थ्रीव्हीलर, ऑटो हड़ताल के कारण शुक्रवार को नहीं चल पाए।
विज्ञापन


इतने वाहन रहे बंद
1. बस - 1200
2. मैक्स, कंमाडर - 300
3. टैक्सी - 170
4. मालवाहक - 800
5. थ्रीव्हीलर, ऑटो - 800

हड़ताल से 85.5 लाख रुपये का नुकसान
महज एक दिन की परिवहन महासंघ की हड़ताल से अकेले नगर क्षेत्र में सवारी वाहनों से करीब 84.5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बसों का संचालन नहीं होने से लगभग 36 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केएस तड़ियाल के अनुसार हड़ताल से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। ट्रैकर यूनियन को डेढ़ लाख की क्षति हुई है। जबकि ट्रक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा के अनुसार मालवाहक वाहनों के नहीं चलने से करीब 40 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं शहर थ्रीव्हीलर ऑटो वाहनों का संचालन नहीं होने से करीब पांच लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed