फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/चकराता।
विज्ञापन

हरेला पर्व के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चकराता स्थित तहसील मार्ग के किनारे पौधरोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पौधरोपण अभियान की शुरुआत मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान के नेतृत्व में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बान, बुरांस, कैल और देवदार की प्रजाति के पौधे रोपे। छावनी परिषद के सदस्य आनंद राणा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ी के लिए धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा। इसे रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक अग्रवाल और अनिल चांदना ने भी विचार रखे। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक राजेश राणा, जिला विस्तारक अजय टोंक, सभासद आनंद राणा, राजेश तोमर, विवेक अग्रवाल, अनिल चांदना, किरण डिमरी शामिल रहे।
वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में कैनाल रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में पौधे रोपे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष खालिद मंसूरी, मंडल अध्यक्ष अली अहमद, मलिक फुरकान, शराफत, मोहम्मद मुस्तकीम, गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे। द एनफील्ड स्कूल में भी छात्रों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयर पर्सन बियोजा सिंह और डॉयरेक्टर शाशा सिंह ने पौधरोपण के साथ किया। छात्रों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओपी चुग, उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, रेनू भट्ट, पुनीता बडोनी, रेखा चावला, सुलोचना पैन्यूली, सुल्तान, अनिता कंडवाल, अंकित डबराल, राहुल डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाषण में नरेश, उत्तम, नित्या रहे प्रथम
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में हरेला पर्व सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को पर्यावरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। बाल वर्ग में कक्षा छह की नित्या ने बाजी मारी। प्राची दूसरे और कक्षा आठ की शिवानी गैरोला तीसरे स्थान पर रही। किशोर वर्ग में 10वीं के नरेश कुमार, सुरभी पाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ज्योति और सुजल राणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग में 11बी के उत्तम नेगी पहले, गार्गी और प्रवीण संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। स्मृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रपुर में हुई भाषण प्रतियोगिता में अंजली शर्मा, श्वेता चंदेल ने बाजी मारी। अंशिका ने दूसरा और दक्ष चौधरी, आशीष गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में रोपे पौधे
विकासनगर। रोटरी क्लब दून विकास ने सांई मंदिर समिति के साथ मिलकर लाइन जीवनगढ़ स्थित सांई मंदिर परिसर में आंवला, नीम, आम, लीची, चीकू, अमरूद, बरगद, पीपल और अन्य औषधीय पौधे रोपे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय धमीजा ने बताया कि इस साल 500 पौधे रोपने का लक्ष्य है। इस मौके पर सुरेश रावत, डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. वीरेंद्र चौहान, सुशील अग्रवाल, तरूण अरोड़ा, संजय अग्रवाल, अनिल जैन, सतीश जायसवाल, रोहित गुप्ता, पऱ्रवेश भंडारी, अजय राणा, प्रदीप पोत्रा, अजय अरोड़ा, संजीव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed